फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: कैमरन ग्रीन की सर्जरी से पहले बुमराह ने फोन कर दी थी हिम्मत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का खुलासा

Mon, 09 Jun 2025 01:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रीन को पिछले साल स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिसके लिए उन्होंने सर्जरी कराने का निर्णय लिया था। यह चोट नौ से बारह महीनों में प्राकृतिक रूप से ठीक हो सकती थी, लेकिन उन्होंने अक्तूबर में सर्जरी करवाने का फैसला किया। इससे पहले बुमराह ने उन्हें फोन किया।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह-कैमरन ग्रीन - फोटो : @jayshah-cricket.com.au
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को उनकी सर्जरी से पहले फोन किया था और हिम्मत दी थी। इसका खुलासा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खुद किया है। उन्होंने बताया कि उस वक्त भारतीय गेंदबाज टेस्ट मैच खेलने में व्यस्त थे, इसके बावजूद बुमराह ने ग्रीन को सर्जरी से ठीक पहले फोन किया था और खास मैसेज दिया था।
विज्ञापन

'बुमराह ने मुझे फोन कर हिम्मत दी थी'
ग्रीन को पिछले साल स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिसके लिए उन्होंने सर्जरी कराने का निर्णय लिया था। यह चोट नौ से बारह महीनों में प्राकृतिक रूप से ठीक हो सकती थी, लेकिन उन्होंने अक्तूबर में सर्जरी करवाने का फैसला किया। इससे पहले बुमराह ने उन्हें फोन किया। ग्रीन ने 'अनप्लेएबल पॉडकास्ट' पर कहा- 'जसप्रीत बुमराह ने सर्जरी से एक रात पहले मुझसे संपर्क किया था। वह भारत में टेस्ट मैच के बीच में थे। ऐसी कुछ चीजें वाकई बहुत खास होती हैं और आपको इससे बहुत अच्छा महसूस होता है। सर्जरी से पहले हिम्मत देना और उसके बाद हालात जानना आत्मविश्वास से भर देता है।'

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चमके थे बुमराह
ग्रीन और बुमराह आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते थे। 2023 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उस वक्त बुमराह भी स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह टी20 विश्व कप 2022 से चूक गए थे, लेकिन सर्जरी के बाद शानदार वापसी करते हुए भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचाया था। वहीं, पिछले वर्ष बुमराह ने घातक गेंदबाजी की थी और भारत की टी20 विश्व कप की खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन

इसके बाद बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और सर्वाधिक 32 विकेट हासिल किए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। अब ग्रीन ने बताया कैसे बुमराह ने उन्हें हिम्मत बंधाई। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने यह भी बताया कि बुमराह के अलावा जेसन बेहरेनडॉर्फ और न्यू साउथ वेल्स के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शिस ने भी उन्हें हिम्मत दी थी। ग्रीन के इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है। हाल ही में ग्लूस्टरशायर के लिए उन्होंने पांच काउंटी मैच खेले थे जिनमें ग्रीन ने तीन शतक लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें