फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चोट के बाद गायब हुई बुमराह की धार; छोटे बच्चे भी आसानी से खेल रहे, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

Mon, 31 Jul 2023 06:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चोट के बाद वापसी कर रहे बुमराह आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं। वनडे विश्व कप से पहले उनका फिट होना जरूरी है। वह मोहम्मद सिराज और शमी के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक महीने से अधिक समय से भारतीय क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह की वापसी गहन चर्चा का विषय बनी हुई है। यह तेज गेंदबाज पिछले साल सितंबर से टीम इंडिया से बाहर है। इस दौरान वह टी20 विश्व कप, आईपीएल, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी नहीं खेल पाए हैं। भारत को उनकी कमी खली है। टी20 विश्व कप से लेकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक, हर अहम मौके पर भारतीय फैंस को बुमराह की याद आई है। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में कहा था कि बुमराह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं और अब अभ्यास मैच में जूनियर खिलाड़ियों को गेंदबाजी करते हुए बुमराह की फुटेज सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को बेंगलुरु के पास अलूर क्रिकेट मैदान पर इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में बुमराह ने मुंबई के कुछ युवा बल्लेबाजों को गेंदबाजी की थी। यह संभवतः पहली बार है जब बुमराह ने चोट के बाद किसी भी मैच में गेंदबाजी की है। बुमराह ने दो स्पैल में कुल 10 ओवर फेंके थे और कथित तौर पर मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का विकेट लिया था। इसके अलावा, चोट से लौट रहे भारत के अन्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शनिवार को अभ्यास मैच में गेंदबाजी की।
विज्ञापन




बुमराह की गेंदबाजी का वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उनकी वापसी को लेकर चिंता जताई है। कई लोग अधिकारियों से अनुरोध कर रहे थे कि बुमराह को तभी वापस लाया जाए जब वह पूरी तरह से फिट हो जाएं, जबकि पिछले साल उन्हें एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन एक मैच के बाद ही वह फिर से वापस लौट गए थे। इसके बाद से बुमराह ने कोई मैच नहीं खेला है, उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी। 

बीसीसीआई ने क्या कहा
जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर बीसीसीआई ने 21 जुलाई को कहा था "दोनों तेज गेंदबाज अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और नेट्स पर पूरी तीव्रता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों अब कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे, जिसका आयोजन एनसीए करेगा। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी प्रगति से खुश है। अभ्यास मैच में उनका आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।" उसी बयान में आगे कहा गया कि दिसंबर में कार दुर्घटना में चोटिल हुए ऋषभ पंत ने नेट्स में बल्लेबाजी के साथ-साथ कीपिंग भी शुरू कर दी है। वह वर्तमान में उनके लिए तैयार किए गए फिटनेस कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं, जिसमें ताकत, लचीलापन और दौड़ शामिल है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पुष्टि की कि बुमराह भारत की आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करने के लिए तैयार हैं। ये मैच 18, 20 और 23 अगस्त को खेले जाएंगे। शाह ने कहा, "बुमराह पूरी तरह से फिट हैं और वह आयरलैंड जा सकते हैं। आयरलैंड दौरे के अलावा चयन में निरंतरता रहेगी।" उन्होंने संकेत दिया कि बुमराह के अलावा, टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या सहित विश्व कप के लिए जाने वाले किसी भी वरिष्ठ खिलाड़ी को दौरे के लिए नहीं चुना जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें