फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह की शादी की खबर हुई वायरल तो युवराज ने ले लिए मजे, जस्सी से पूछा मजेदार सवाल

Wed, 03 Mar 2021 01:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बुमराह और युवराज सिंह - फोटो : Social media
टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने निजी कारणों से बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी जिसे भारतीय बोर्ड ने भी मंजूर कर दिया। हालांकि बुमराह का वह कारण अब सभी को पता चल गया है और यही कारण है कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उनकी एक तस्वीर पर उनके मजे लिए।

दरअसल समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुमराह जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मंगलवार को यह खबर बाहर आने के बाद युवी ने बुमराह को ट्रोल करने की कोशिश की। 
विज्ञापन

2 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : पीटीआई
बुमराह ने मंगलवार की दोपहर में बिना किसी कैप्शन के अपनी एक तस्वीर ट्वीट की। इसमें बुमराह काफी गंभीर मुद्रा में कुछ सोचते नजर आ रहे हैं। बुमराह की इसी ट्वीट पर युवराज ने रात में रिप्लाई करते हुए लिखा, 'पोछा मारूं पहले या झाड़ू'?
 
विज्ञापन

3 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC
बता दें कि 27 वर्षीय बुमराह ने अहमदाबाद में तीसरा टेस्ट खेलने के बाद खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध बताया था। इसपर बीसीसीआई ने कहा था कि उन्होंने निजी कारणों से छुट्टी मांगी थी, जिसे मंजूर कर दिया गया है और वे चौथे टेस्ट के लिए टीम चयन का हिस्सा नहीं होंगे। एएनआई ने मंगलवार को बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि एक हफ्ते के अंदर उनकी (बुमराह) शादी होने वाली है। शादी कब और कहां होगी इसका कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
गौरतलब है कि चौथे टेस्ट मैच से दूर होने का मतलब है कि बुमराह एक लंबी छुट्टी पर रहेंगे क्योंकि टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज में भी बुमराह को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें