रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक माने जाते हैं। चाहे उनकी गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी या फिर फील्डिंग, हर मामले में जडेजा का फिलहाल कोई तोड़ नहीं है। इस 32 साल के स्पिनर को एक और फैन मिल गया है। यह फैन और कोई नहीं, बल्कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं।
बुमराह ने नेट्स पर जडेजा के एक्शन की नकल की। इतना ही नहीं उन्होंने जडेजा के जश्न के तरीके को भी दर्शाया। आईसीसी ने बुमराह की गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह दोनों गेंदबाज टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, टीम सुपर-12 से ही बाहर हो गई और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।
आईसीसी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- जडेजा का सबसे बड़ा फैन। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में बुमराह ने बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी की है। भारत टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अब 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा। इस सीरीज में जडेजा और बुमराह दोनों को आराम दिया गया है। इसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी।