फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह के नाम दर्ज हुआ टी-20 का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सबसे तेज भारतीय गेंदबाज

Mon, 25 Feb 2019 08:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में तीन विकेट लेकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
तीन विकेट चटकाने के साथ ही बुमराह टी-20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। टीम इंडिया के इस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 विकेट था, जो अब 51 हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
bumrah
बुमराह 51 विकेट के साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इस मामले में वह केवल रविचंद्रन अश्विन (52) से पीछे हैं।

4 of 5
bumrah virat
भारत की तरफ से आर. अश्विन ही एक मात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी-20 में 50 से अधिक विकेट लिए हैं। अश्विन के नाम इस समय टी-20 में 52 विकेट दर्ज हैं। अश्विन ने 46 मैचों में 22.94 की औसत से 52 विकेट झटके हैं। टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफ्रीदी के नाम है, जिन्होंने 98 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TEAM INDIA
बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (50) की अर्धशतकीय पारी और कुल्टर नाइल की तूफानी गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को रोमांचक टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को तीन विकेट से हराया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें