उमेश यादव
- फोटो : File photo
उमेश यादव
लगभग तीन महीने बाद टी-20 में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव से टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह उस पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर कोई भी विकेट नहीं ले सके। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी और उमेश ने कंगारुओं को 14 रन लुटा दिए।
यूं कहें तो टीम इंडिया की इस हार के असली 'विलेन' उमेश को ही माना जा सकता है, क्योंकि वह आखिरी के दो गेंद भी नहीं बचा पाए। ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और आखिरी बॉल में 2 रन दिलाकर मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ में दे दिया।