फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह की शादी: संजना गणेशन अकेली नहीं इन स्पोर्ट्स एंकर ने भी रचाई क्रिकेटर्स से शादी

Wed, 17 Mar 2021 03:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन स्पोर्ट्स एंकर ने भी रचाई क्रिकेटर्स से शादी - फोटो : social media
चुनिंदा रिश्तेदारों और खास दोस्तों के बीच जसप्रीत बुमराह हमेशा-हमेशा के लिए संजना गणेशन के हो गए। गोवा में सोमवार को इस सेलिब्रिटी कपल ने बेहद सादे अंदाज में सात फेरे लिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्यार के साथ हमने एक साथ नई यात्रा की शुरुआत की है। हम दोनों के लिए आज का दिन काफी अहम है। हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी साझा करने पर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।' ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि संजना अकेली नहीं इन स्पोर्ट्स एंकर ने भी क्रिकेटर्स से शादी रचाई है।
विज्ञापन

2 of 5
मयंती लैंगर और स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : ट्विटर
मयंती लैंगर और स्टुअर्ट बिन्नी 

जानी मानी स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर ने साल 2012 में टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने शादी की थी। बतौर स्पोर्ट्स एंकर मयंती की एक अलग पहचान है। मयंती क्रिकेट के अलावा 2010 में ईएसपीएन के लिए फीफा विश्व कप को भी होस्ट कर चुकी हैं। उन्हें 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी एंकरिंग करते हुए देखा गया था। वहीं, बिन्नी का करियर ज्यादा नहीं रहा है। बिन्नी ने भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी-20 इंटरेशनल मैच खेले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shane watson and Lee Furlong
शेन वॉटसन और ली फरलॉन्ग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉट्सन और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ली फरलॉन्ग की साल 2010 में शादी हुई थी। बता दें कि वॉट्सन ने आईपीएल 2020 के बाद से प्रोफेशनल क्रिकेट लीग से भी संन्यास का एलान कर दिया था।
 

4 of 5
- - फोटो : social media
मार्टिन गप्टिल और लॉरा मैकगोल्ड्रिक 

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मार्टिल गप्टिल ने भी स्पोर्ट्स एंकर लॉरा मैकगोल्ड्रिक से साल 2014 में शादी रचाई। लॉरा मैकगोल्ड्रिक ना सिर्फ एंकर हैं बल्कि एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। स्पोर्ट्स के अलावा उन्होंने टीवी पत्रकार की भी भूमिका निभा चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेन कटिंग, एरिन हौलेंड  - फोटो : social media
बेन कटिंग और एरिन हौलेंड 

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर बेन कटिंग और स्पोर्ट्स एंकर एरिन हौलेंड ने साल 2019 में शादी की। एरिन को पाकिस्तान सुपर लीग में भी एंकरिंग करते देखा गया है। एरिन 2013 में मिस ऑस्ट्रेलिया रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें