कपिल देव
- फोटो : ANI
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का मानना है कि बुमराह का गेंदबाजी एक्शन चोट को आमंत्रित करता है। स्पोर्ट्स स्टार को दिए इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा कि भारत का यह तेज गेंदबाज 140 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नियमित गेंद फेंकता है, लेकिन किसी तेज गेंदबाज का लंबा रनअप नहीं लेना चोट को आमंत्रित करना है।