फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसएल में नया विवाद, जेसन रॉय ने पाकिस्तानी गेंदबाज पर गेंद से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Mon, 24 Feb 2020 12:01 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने यहां पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान तेज गेंदबाज वहाब रियाज पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और दोनों आपस में भिड़ गए जिससे पीएसएल में नया विवाद खड़ा हो गया है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान सरफराज अहमद ने पुष्टि की कि दोनों खिलाड़ियों के बीच गुरूवार को शुरूआती दिन मैच के दौरान भिड़ंत हुई थी।

विज्ञापन

2 of 4
वहाब रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
रॉय क्वेटा ग्लैडिएटर्स में हैं। यह घटना ग्लैडिएटर्स की पारी के 17वें ओवर में हुई। सूत्र ने कहा कि रॉय ने वहाब से पूछा कि रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए उसने गेंद को ठीक कर लिया है। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी और फिर बहस होने लगी जिसके बाद सरफराज ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।
विज्ञापन

3 of 4
वहाब रियाज
मैच रिपोर्ट में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जिक्र किया कि गेंद की स्थिति बदली हुई थी, लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं लिखा था। सूत्र के अनुसार उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि क्रिकेट बोर्ड और मैच अधिकारियों को गेंद की हालत पर करीबी नजर रखनी चाहिए। सरफराज ने कहा कि उनकी टीम ने नियमों का पालन किया, लेकिन साथ ही कहा कि इस घटना को बढ़ा चढ़ाकर पेश नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
पीएसएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि देखिये जब खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होता है तो ये चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं। इससे पहले पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकबले के दौरान डगआउट में टीम से जुड़े लोग मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें