फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS World 10 Running: 89 की उम्र में टीसीएस विश्व-10 दौड़ में भाग लेंगे जनार्दन, 15 मई को होगी प्रतियोगिता

Sat, 23 Apr 2022 09:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

रेलवे से सेवानिवृत्त रघुनाथ 15 मई को टीसीएस विश्व-10के दौड़ में भाग लेंगे। रीढ़ में लगी चोट के बावजूद दौड़ पूरी करेंगे। 
 
विज्ञापन
जनार्दन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे से सेवानिवृत्त 89 वर्षीय बायलाहल्ली रघुनाथ जनार्दन 15 मई को होने वाली टीसीएस विश्व-10के (10 किमी) में भाग लेंगे। 14वीं बार आयोजित हो रही दौड़ दो प्रारूपों में होगी। एक दौड़ मैदान पर होगी जबकि दूसरी दौड़ वर्चुअल ऐप पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


210,000 डॉलर ( 1,60,59,855 रुपये) इनामी दौड़ में विश्व एथलेटिक्स के लंबी दूरी के कुछ शीर्ष एथलीट भाग लेंगे लेकिन इसमें निश्चित तौर पर आकर्षण का केंद्र 89 वर्ष के जनार्दन होंगे जो कुछ महीने पहले रीढ़ में लगी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। हालांकि, वह बैक सपोर्ट बेल्ट के सहारे दौड़ में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौड़ में हजारों धावक शामिल होंगे। 

दो साल से मैराथन में नहीं लिया हिस्सा 
उन्होंने कहा, मैंने पिछले दो वर्षों में विभिन्न समस्याओं के कारण किसी मैराथन में हिस्सा नहीं लिया है। इसलिए मैं टीसीएस विश्व-10के को लेकर उत्साहित हूं। मैं रीढ़ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन बैक  सपोर्ट बेल्ट के सहारे धीरे-धीरे दौड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें