फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 की उम्र में संन्यास लेने वाला इंग्लिश क्रिकेटर बना सिलेक्टर, खेल चुका है 2015 विश्व कप

Sat, 14 Jul 2018 05:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेम्स टेलर
विज्ञापन

पूर्व बल्लेबाज जेम्स टेलर को इंग्लैंड का चयनकर्ता बनाया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इंग्लैंड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जेम्स टेलर को दो साल पहले दिल की गंभीर बीमारी के चलते संन्यसा लेना पड़ा था। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलर अब राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ के साथ काम करेंगे। उन्हें तत्काल प्रभाव से ही यह पद ग्रहण करने को कहा गया है। स्मिथ को इसी साल अप्रैल में राष्ट्रीय चयनकर्ता बनाया गया था।

टेलर और स्मिथ अब कोच ट्रेवर बेलिस के साथ मिलकर तीन सदस्यीय पैनल का गठन करेंगे, जो इंग्लैंड की टेस्ट, वन-डे और टी-20 इंटरनेशनल टीम का चयन किया करेंगे। 28 वर्षीय टेलर ने नई जिम्मेदारी को स्वीकार करने के बाद कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण पद है। इस पद पर नियुक्त होना, मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस खेल को लेकर हमेशा से उत्सुक रहा हूं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए मैं अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जेम्स टेलर
ईसीबी की वेबसाइट के अनुसार, टेलर ने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट और 27 वन-डे मैच खेले हैं। वह वर्ल्ड कप 2015 में भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा भी रहे थे। साल 2016 में टेलर ने ट्विटर पर संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि 'यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल हफ्ता रहा। मेरी दुनिया पलट चुकी है। लेकिन मैं जूझता रहूंगा।'





याद हो कि जेम्स टेलर को दिल की गंभीर बीमारी के चलते महज 26 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा था। जेम्स को दिल की गंभीर बीमारी थी, जिसे एराइथमॉजेनिक राइट वेन्ट्रीक्यूलर एराइथमिया (एआरवीसी) के नाम से जाना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें