फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमोहन डालमिया हो सकते हैं अगले बीसीसीआई चीफ!

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख को देखते श्रीनिवासान की भारतीय क्रिकेट बोर्ड की अध्यक्ष की कुर्सी जानी तय मान रहा बीसीसीआई अब संकटमोचक नए अध्यक्ष की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन


क्रिकेट और बोर्ड की साख बचाने के लिए बीसीसीआई की श्रीनिवासन विरोधी लॉबी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाने के प्रयास में जुट गई है।

डालमिया जहां अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं वहीं बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल को उनके साथ महासचिव बनाने के प्रस्ताव पर भी गंभीर चर्चा चल रही है।

सर्वोच्च अदालत के गुरुवार को मुदगल कमिटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के रुख के बाद बीसीसीआई की सियासत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब श्रीनिवासान का पद पर बने रहना ही नहीं बल्कि दुबारा अध्यक्ष बनना लगभग नामुकिन दिख रहा है। इसीलिए बोर्ड को संकट के इस दौर से निकालने के लिए अनुभवी और व्यापक स्वीकार्यता वाले व्यक्ति के हाथ में कमान सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालमिया के साथ राजीव शुक्ल को महासचिव

साथ ही श्रीनिवासन और शरद पवार कैंप को रोकने के लिए भी डालमिया और राजीव शुक्ल की जोड़ी को आगे लाना होगा। बीसीसीआई से जुड़े इस सूत्र के अनुसार शरद पवार एक बार फिर बोर्ड अध्यक्ष बनने की कोशिश में हैं।

श्रीनिवासन का रास्ता बंद होता देख उनकी यह कोशिश और तेज होगी। इसीलिए डालमिया को बोर्ड की कमान देने की अंदरखाने चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि उनका यह भी कहना था कि डालमिया की उम्र को देखते हुए इसके साथ ही यह प्रस्ताव है कि राजीव शुक्ल को महासचिव के रुप में ज्यादा अधिकार देकर प्रशासनिक संचालन का जिम्मा उन्हें सौंप दिया जाए।

सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई के अधीन 30 राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में अभी भी श्रीनिवासन का वर्चस्व है। इसमें से 13 एसोसिएशन डालमिया के समर्थन में हैं। जबकि शरद पवार खेमे के पास 5 एसोसिएशन के वोट हैं। कहा जा रहा है कि पवार को रोकने के लिए श्रीनि खेमा भी अंत में डालमिया के नाम पर मान सकता है।

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की मौजूदा फांस को देखते हुए अंतत: डालमिया-शुक्ल की जोड़ी को ही इस समय जिम्मेदारी देना बोर्ड के हित में होगा इस पर व्यापक सहमति बन सकती है।

सूत्रों के अनुसार डालमिया और राजीव शुक्ल को बीसीसीआई की सियासत में अपनी धमक रखने वाले केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का भी समर्थन हासिल है। बताया जाता है कि बीसीसीआई के संयुक्त सचिव भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भी डालमिया को अगले बोर्ड अध्यक्ष बनाने की कोशिशों में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें