फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jadeja-Rivaba: पत्नी रिवाबा के RSS को लेकर कही गई इस बात पर क्यों ट्रोल हुए जडेजा? ऑलराउंडर ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 28 Dec 2022 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिवाबा ने एक इंटरव्यू के दौरान आरएसएस पर बयान दिया था। इसके बाद आरएसएस पर रिवाबा की समझ को लेकर जडेजा ने उनकी तारीफ की थी। इसके बाद से ही भारतीय ऑलराउंडर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा पत्नी रिवाबा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अन्य चीजों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में वह गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पत्नी रिवाबा के लिए चुनाव प्रचार करते दिखे थे। रिवाबा ने जामनगर नॉर्थ से चुनाव जीत लिया और अब वह विधायक हैं। हालांकि, चुनाव नतीजों के कुछ दिनों बाद अब जडेजा एकबार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, रिवाबा ने एक इंटरव्यू के दौरान आरएसएस पर बयान दिया था। इसके बाद आरएसएस पर रिवाबा की समझ को लेकर जडेजा ने उनकी तारीफ की थी। इसके बाद से ही भारतीय ऑलराउंडर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। 
विज्ञापन

जडेजा ने रिवाबा का एक वीडियो शेयर किया था

रविंद्र जडेजा और रिवाबा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जडेजा ने रिवाबा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह आरएसएस को लेकर बातचीत कर रही हैं। रिवाबा कहती हैं- आएसएस देशभक्ति, राष्ट्रीयत, बलिदान और एकता सिखाने वाला संगठन है। इस को ट्वीट करते हुए जडेजा ने कैप्शन में लिखा- आरएसएस के बारे में आपका ज्ञान देखकर बहुत अच्छा लगा। एक ऐसा संगठन जो भारतीय संस्कृति और हमारे समाज के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्शों को बढ़ावा देता है। आपका ज्ञान और कड़ी मेहनत ही आपको दूसरों से अलग करती है। इसे जारी रखें रिवाबा। 

कांग्रेस ने जडेजा पर साधा निशाना

इसके बाद फैंस ने जडेजा को ट्रोल करते हुए लिखा- एक खिलाड़ी होते हुए किसी संगठन को समर्थन देना आपको शोभा नहीं देता। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी जडेजा को राजनीति में प्रवेश करने की नसीहत दी। साथ ही बीसीसीआई को भी इस मामले में घसीट लिया। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने एक न्यूज चैनल डिबेट में कहा- ईडी और इनकम टैक्स के डर से हर कोई, खिलाड़ी से लेकर अभिनेता, सभी भाजपा को खुश रखने की कोशिश कर रहे हैं।

जडेजा के समर्थन में भाजपा

इसके बाद भाजपा भी इस जुबानी जंग में उतर गई। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट में लिखा- जडेजा की एकमात्र गलती यह है कि उन्होंने अपनी पत्नी का समर्थन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया और सच बोला। इससे 'लूटियंस इको सिस्टम' में खलबली मच गई और वह जडेजा पर घटिया टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस के राशिद अल्वी ने उन पर निशाना साधा। परिवार की तारीफ करना ठीक है, लेकिन राष्ट्रवादी संगठनों की तारीफ करना ठीक नहीं?
विज्ञापन

इसके बाद जडेजा ने खुद की एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में जडेजा दिल पर हाथ रखे हुए हैं। इसके कैप्शन में जडेजा ने लिखा- भारतीय। दरअसल, जडेजा अगस्त-सितंबर में हुए एशिया कप में चोटिल हो गए थे। तब से लेकर अब तक वह चोटिल हैं।

फिलहाल जडेजा रिहैब में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से वह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। सितंबर से लेकर अब तक जडेजा ने कोई मैच नहीं खेला है। बांग्लादेश दौरे के लिए वह चुने तो गए, लेकिन अनफिट होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें