फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा तिहरा शतक ठोक जडेजा ने रचा इतिहास

Sun, 02 Dec 2012 10:57 PM IST
राजकोट/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘ए’ मैच के दूसरे दिन रेलवे के खिलाफ 320 रन की नाबाद पारी खेल सौराष्ट्र के आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने नया इतिहास रचा। जडेजा का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह तीसरा तिहरा शतक है।
विज्ञापन


यह कारनामा करने वाले वह भारत के अकेले और दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया के आलराउंडर जडेजा के कैरियर की इस सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत सौराष्ट्र की टीम मैच के दूसरे दिन छह विकेट पर 534 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। जडेजा ने इस सत्र के पहले मैच में भी गुजरात के खिलाफ 303 रन की पारी खेली थी।

भारत की ओर से वीवीएस लक्ष्मण और वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में दो-दो तिहरे शतक लगाए हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगा चुके हैं। टीम इंडिया के आलराउंडर जडेजा इसके साथ ही सर डान ब्रेडमैन, ब्रायन लारा, बिल पोन्सफोर्ड, वॉली हेमंड, डब्लूजी ग्रेस, ग्रीम हिक और माइक हसी की सूची में शामिल हो गए हैं जिनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


जडेजा ने 11 घंटे की मैराथन पारी में 491 गेंदों का सामना करते हुए 28 चौके और सात छक्के लगाए। जडेजा सातवें विकेट के लिए कमलेश मकवाना के साथ 274 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं जिसमें मकवाना का योगदान मात्र 78 रन का है। जडेजा ने उस समय मोरचा संभाला जब सौराष्ट्र के चार विकेट 90 रन पर गिर चुके थे लेकिन उन्होंने पांचवें विकेट के लिए शतांशु कोटक (68) के साथ 170 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। इस मैच में जडेजा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें