फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीम इंडिया में फिर से वापसी मेरे लिए बड़ा सम्मान'

Thu, 23 Jun 2016 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : Getty
विज्ञापन
टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाए जाने के बाद अनिल कुंबले का कहना है कि वह चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। साथ ही यह भी कहा कि वह भविष्य की योजना के लिए सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण से भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


कुंबले को एक बार फिर टीम इंडिया से जुड़ने का मौका मिला है। जंबो के नाम से मशहूर इस क्रिकेटर ने बृहस्पतिवार को मुख्य कोच के लिए उनके नाम का ऐलान होने के बाद इसे बड़ा सम्मान करार दिया और कहा कि यह शानदार मौका है कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए फिर से कुछ किया जाए। 

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि वापस करने का (भारतीय क्रिकेट को) यह सही समय है। मैं हमेशा से चुनौतियों के लिए तैयार रहा हूं। मुझे अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है।" 45 साल के इस पूर्व कप्तान ने कहा, "एक बार फिर से भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलना बड़े सम्मान की तरह है।"
विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला में कुंबले को टीम इंडिया के अगले कोच के रूप में चयन का ऐलान किया। कुंबले उन 57 उम्मीदवारों में से एक थे जिन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया था। उन्होंने इस पद के लिए रवि शास्त्री, संदीप पाटिल, स्टुअर्ट लॉ, प्रवीण आमरे, वेंकटेश प्रसाद जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

परिवार की रजामंदी के बाद ही किया था कोच के लिए आवेदन

अनिल कुंबले - फोटो : Getty
अनिल कुंबले ने दावा किया कि इस पद के लिए आवेदन करने से पहले उन्होंने अपने परिवार से चर्चा की थी।

उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार से इस बारे में काफी चर्चा की क्योंकि अगले एक साल में ज्यादातर समय बाहर ही रहने वाला हूं। मेरी पत्नी ने मेरा काफी सपोर्ट किया। जब वे राजी हो गए तब मैंने सोचा भारतीय क्रिकेट टीम को फिर से ज्वाइन करने का यह सही समय है।"

कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट और 271 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 619 और 337 विकेट लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें