कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के लाखों चाहने वाले हैं। और ये चाहने वाले सिर्फ खेल नहीं बल्कि विनम्र और शांत स्वभाव के भी मुरीद है। इनके चाहने वालों में अब एक और नाम शुमार हो गया है। ये नाम है पाकिस्तानी मॉडल मथिरा का जो धोनी के शांत स्वभाव की कायल हो गई हैं। धोनी के कूल अंदाज ने इस पाकिस्तानी मॉडल का दिल जीत लिया है। मथिरा पाकिस्तान की फेमस मॉडल, सिंगर और वीडियो जॉकी हैं।
मथिरा मोहम्मद नाम की इस मॉडल ने अपने ताजा इंटरव्यू में धौनी की विनम्र और शांत स्वभाव का जिक्र किया और अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। मथिरा ने कहा, 'जब टीम इंडिया पाकिस्तान टूर पर आई थी तब मैं उस होटल में 15 साल की थी। एक शाम मैं जिस होटल में डिनर कर रही थी उसी होटल में दोनों टीमों के खिलाड़ी भी पहुंचे थे। मैं वहां अपने स्टार क्रिकेटर्स को देखकर खुद को रोक नहीं सकी और ऑटोग्राफ लेने पहुंच गई। कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने मुझे ऑटोग्राफ तो दिए लेकिन साथ ही मुझपर भड़क भी गए। उन्होंने मुझे फटकारते हुए कहा कि इस लड़की में जरा भी तमीज नहीं। कम से कम खाने के वक्त तो डिस्टर्ब न करे।’