क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाक खिलाड़ियों के बीच आपसी स्लेजिंग का इतिहास एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कायम रहा। सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल आपस में भिड़ते दिखे।
पाकिस्तान की बैटिंग पारी के 18वें ओवर में ईशांत शर्मा गेंदबाजी के मोर्चे पर थे जबकि कामरान अकमल बल्लेबाजी कर रहे थे। ईशांत के इस ओवर की चौथी गेंद को अकमल पुल करना चाहते थे लेकिन वह चूक गए और गेंद विकेटों के ठीक ऊपर से गुजर गई। इसके बाद कामरान और ईशांत आपस में तू-तू मैं-मैं करने लगे। अंपायरों, भारत के कप्तान एमएस धोनी और शोएब मलिक के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
19वें ओवर में अशोक डिंडा गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर ईशांत शर्मा ने कामरान अकमल (1) का कैच बाउंड्री के पास लपक लिया। कैच लपकने के बाद ईशांत दोबारा से अकमल की तरफ इशारा कर कुछ बोलते दिखे।
फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें