वर्ल्ड कप 2015 का महायुद्ध शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन का वक्त शेष रह गया है। सभी टीमें अभ्यास मैचों में खुद को साबित करने में जुटी है। टीमों के कप्तान अभ्यास मैचों के जरिए वर्ल्ड कप में अपनी रणनीति पर काम कर रहे है।
वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया की हालत पिछले दो माह जैसी ही बनी हुई है। दिसम्बर माह से टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी उर्फ 'माही' की कप्तानी में एक भी मैच में जीत का स्वाद नहीं चख पाई है और कोढ़ में खाज यह है कि टीम की पेस बैटरी इशांत शर्मा फिट न होने के चलते टीम से बाहर हो चुके है।
यह पहली मर्तबा नहीं है कि इशांत वर्ल्ड कप में फिटनेस को लेकर बाहर हुए है। इससे पहले वर्ल्ड कप 2011 में भी वह फिटनेस के ही चलते बाहर हो चुके है। उन्होंने एडिलेड में अपने दिल की बात साझा की है।