फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...पर चूक गया यह भारतीय गेंदबाज

Thu, 12 Dec 2013 04:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए यह दौरा अब तक बेहद दयनीय रहा है। लेकिन इस बीच तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को थोड़ी राहत जरूर दी है।
विज्ञापन


भारत की तेज गेंदबाजी भी इस सीरीज में बुरी तरह से असफल रही है। हालांकि तीसरे मैच में इशांत ने बेहद शानदार गेंदबाजी की और विपक्षी टीम को रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया।

विकेटों का 'शतक'
उन्होंने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 40 रन देकर चार विकेट हासिल किए। मैच में अपना चौथा विकेट हासिल करते ही इशांत ने वनडे करियर में अपने विकेटों का पहला शतक लगा दिया। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 70वें मैच में हासिल की।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने आज बेहद शानदार शुरुआत की और पारी की आठवें ओवर में चार गेंदों के अंदर हेनरी डेविड्स (1) और जेपी डुमिनी (0) को पवेलियन की राह दिखाकर अपने विकेटों की संख्या 98 तक पहुंचा दी।

इसके बाद वह भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक लगाने वाले क्विंटन डी कॉक (101) को बोल्ड कर 99 तक पहुंच गए। अपना सौवां विकेट हासिल करने के लिए इशांत को सिर्फ एक विकेट चाहिए था और उन्होंने यह सफलता 47वें ओवर में हासिल की।

रेयान मैक्लॉरेन (6) को कैच आउट करने के साथ ही इशांत शर्मा सौ विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए।

फिरकी गेंदबाज चूका मौका
हालांकि टीम इंडिया का एक अन्य गेंदबाज भी वनडे करियर में सौ विकेट लेने की दहलीज पर था लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया।

मजेदार बात यह थी कि इस मैच से पहले इशांत शर्मा और आर अश्विन दोनों ने 69-69 वनडे मैच खेले थे और उनके खाते में 96-96 विकेट ही थे। लेकिन अश्विन कमाल नहीं दिखा सके।

फिरकी गेंदबाज आर अश्विन तीन मैचों की सीरीज में महज एक विकेट ही ले सके और वह 96 पर ही लटक गए। वनडे में सौ विकेट पूरा करने के लिए अब उन्हें अगले साल का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


उन्हें एकमात्र सफलता डरबन वनडे में मिली थी। सेंचुरियन में आज हुए मुकाबले में वह एक भी विकेट नहीं झटक सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें