23 गेंदों में 64 रन बनाए
26 वर्षीय बल्लेबाज ने यह कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा-स्क्वॉड मैच में किया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने महज 16 गेंदों में पचासा जड़ा। इस दौरान वह 23 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और श्रीलंका के ईशान मलिंगा की धज्जियां उड़ा दीं।
हैदराबाद का जताया आभार
मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा खरीदे जाने पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खुशी जताई थी। उन्होंने एसआरएच को धन्यवाद देते हुए कहा- मैं इस अविश्वसनीय टीम (सनराइजर्स हैदराबाद) में शामिल होने और इस अद्भुत फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। आप सभी और ऑरेंज आर्मी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।
ईशान किशन का करियर
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। 105 मैचों में उनके नाम 2644 रन दर्ज हैं। उन्होंने 135.87 के स्ट्राइक रेट से 16 अर्धशतक भी लगाए हैं। 2018 में वह एमआई का हिस्सा बने थे। इस टीम के लिए ईशान ने 89 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 15 अर्धशतकों की मदद से 2325 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे हार्दिक पांड्या, पिछले संस्करण की गलती के कारण लगा प्रतिबंध