चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में ओपनिंग करने आए सचिन बिना खाता खोले चलते बने।
सचिन पहले ओवर में ही डिर्क नैंस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिए गए।
सचिन अंपायर के इस फैसले से नाखुश दिखे। रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद लेग स्टंप पर पिच होने के बाद बाहर की तरफ जा रही थी।
हालांकि फुल लेंथ बॉल होने के कारण यह गेंद सचिन के पिछले पैर पर लगी, जिसका फायदा गेंदबाज को मिला।
अंपायर के फैसले के बाद सचिन बेहद नाराज दिखे। सचिन के 23 साल के क्रिकेट कैरियर में ऐसे कम ही मौका आया होगा जब वो इतने नाखुश दिखे।
सचिन पर किसका है दबाव?
सचिन अपने क्रिकेट कैरियर में लगभग सब कुछ हासिल कर चुके हैं। वनडे से संन्यास लेने के बाद अब वो केवल टेस्ट और आईपीएल के ही मैच खेल रहे हैं।
चेन्नई के खिलाफ आईपीएल का यह मैच भी उतना महत्वपूर्ण नहीं था। इस सीजन में यह मुंबई का दूसरा ही मैच था, तो फिर सचिन आखिर किस दबाव में खेल रहे हैं।
सचिन इस मैच में पहली ही गेंद एक्रॉस द लाइन खेल रहे थे, जैसा कि वो आमतौर पर नहीं करते हैं। सचिन ने आईपीएल के इस सीजन के अब तक 2 मैचों में 23 रन बनाए हैं।