उन्होंने कहा, 'रहाणे के खिलाफ कुछ नहीं है लेकिन रोहित को कप्तानी करनी चाहिए। वह बेहतरीन कप्तान है और वह साबित कर चुका है और उसके पास जरूरी अनुभव भी है।' पठान ने कहा, 'सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप ऑस्ट्रेलिया में खिलाना चाहते हो। मुझे याद है 2008 में वनडे श्रृंखला में वह नया था लेकिन उसने ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। चोट के बाद वह शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेकरार होगा।'
पठान ने कहा, 'विपक्षी टीम के लिए भूखे (रन बनाने के लिए) रोहित शर्मा से खतरनाक कुछ भी नहीं होगा। विदेशी सरजमीं पर खेलना हमेशा कठिन चुनौती होती है लेकिन जब रोहित फार्म में हो तो परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं।'
उन्होंने कहा, 'सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह वही भूमिका निभा सकता है जो सहवाग ने 2004 श्रृंखला में निभाई थी और आपको मैच जिता सकता है। चेतेश्वर पुजारा की भूमिका तीसरे नंबर पर ज्यादा अहम हो जाती है क्योंकि वह सभी को जोड़ने में अहम होंगे। कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे मेरे लिए चौथे नंबर पर सही होंगे।' पुजारा आस्टेलिया में पिछली श्रृंखला में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे थे।