फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गलतियां मानने वाले स्टीव बनकर पर पठान का हमला, कहा- सात खराब फैसले दिए थे

Sun, 26 Jul 2020 07:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टीव बकनर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कुछ दिन पहले स्टीव बकनर ने कहा था कि उन्होंने 2008 में भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के सिडनी टेस्ट में दो गलतियां की थी। अब स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में इरफान पठान ने इस पूरे मुद्दे पर अपनी बात रखी। उस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान आईसीसी के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर से अब भी खुश नहीं।

विज्ञापन


इरफान पठान ने कहा कि एक क्रिकेटर के नाते, हमने उस मैच में बॉलिंग-बैटिंग दोनों ही वक्त खराब अंपायरिंग का सामना किया। उस मैच में अंपायरों से सिर्फ एक नहीं बल्कि सात-सात गलतियां हुईं थी। उनके मुताबिक एंड्रयू साइमंड्स जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो वो तीन बार आउट हो चुके थे, लेकिन अंपायरों ने एक बार भी उन्हें आउट नहीं दिया था।

पठान ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप अपनी कितनी गलतियां मानते हो। जो होना था वो हो गया, हम वो मैच हार चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि मैंने अपना पहला डेब्यू टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला था और इस मैच में हम जीते थे। सिडनी टेस्ट को क्रिकेट इतिहास का सबसे विवादित मैच कहा जाता है।
विज्ञापन


अंपायर बकनर की गलतियां, भारत को 122 रन से हारने के अलावा टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू सायमंड्स के बीच हुए मंकी गेट प्रकरण के कारण भी यह विवादों में रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि आईसीसी को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें