फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Pathan: टीम इंडिया को इरफान पठान की सहाल- तेज गेंदबाजों की बड़ी खेप तैयार करें

Tue, 02 Jan 2024 10:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी की बड़ी कमी खली और उसे इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। चोटों से परेशान रहने वाले जसप्रीत बुमराह को शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के साथ भरत अरुण। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि भारत को 2024 में अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इस विभाग में उसकी कमजोरी खुलकर सामने आ गई। भारत को पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी की बड़ी कमी खली और उसे इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। चोटों से परेशान रहने वाले जसप्रीत बुमराह को शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन


पठान ने कहा, ‘भारत को 2024 में तेज गेंदबाजों की अच्छी इकाई तैयार करने की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका में क्या हुआ हम सभी ने देखा। हमारे ‘बैकअप’ गेंदबाज तैयार नहीं थे। हमें शमी की बहुत कमी खली। ऐसे में अगर हमने तेज गेंदबाजों की बड़ी खेप तैयार नहीं की तो हमें उनके (बुमराह और शमी) जैसे अच्छे तेज गेंदबाज नहीं मिलेंगे। आपके पास उच्च स्तर पर खेलने के लिए कम से कम सात या आठ तेज गेंदबाज हमेशा तैयार होने चाहिए।’ पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें