फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Pathan: डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट पर भटके इरफान पठान, आठ महीने का बेटा और पत्नी भी परेशान, जानें पूरा मामला

Thu, 25 Aug 2022 05:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इरफान पठान ने बताया कि विस्तारा एयरलाइन की लापरवाही के चलते उन्हें डेढ़ घंटे तक परेशान होना पड़ा। उनकी पत्नी और दो बच्चे भी उनके साथ थे। इरफान ने इस बात को लेकर शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
पत्नी और बच्चे के साथ इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान को एयरपोर्ट पर बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ा है। इरफान को घंटों तक एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा और उनका टिकट भी अपने आप बदल दिया गया। इस घटना के बाद उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है और सुधार की उम्मीद जताई है। इरफान को विस्तारा एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर पर परेशान होना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके अलावा भी कुछ लोगों के साथ ऐसा ही हुआ और वो भी लंबे समय तक एयरपोर्ट पर परेशान हुए। 
विज्ञापन


इरफान ने अपने ट्विटर अकाउंटट पर लंबा चौड़ा पोस्ट करके पूरे मामले की जानकारी दी है और एयरलाइन की अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने सुधार की उम्मीद भी जताई है। 

विज्ञापन

इरफान पठान का ट्वीट
विज्ञापन

दुबई जा रहे थे इरफान
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इरफान पठान कमेंट्री करते हैं और हिंदी कमेंट्री काफी लोकप्रिय नाम हैं। वो एशिया कप के लिए कमेंट्री करने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। 27 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में कमेंट्री के लिए इरफान दुबई जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने मुंबई से फ्लाइट बुक कराई थी। इरफान के अनुसार उनका टिकट कन्फर्म था। इसके बाद विस्तारा एयरलाइन के चेक इन प्वाइंट पर उन्हें डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 

इरफान की सीट किसी और यात्री को दे दी गई थी और उनकी टिकट का क्लास कम कर दिया गया था। सिर्फ इरफान ही नहीं दो और यात्रियों के साथ ऐसा हुआ था। इस पर इरफान ने बात करने की कोशिश की तो एयरपोर्ट का स्टाफ तरह-तरह के बहाने देने लगा। इरफान के साथ अभद्रता से बात की गई। इस दौरान उनकी पत्नी, एक पांच साल का बच्चा और एक आठ महीने का बच्चा भी परेशान होते रहे। 

इरफान ने अपने ट्वीट में कहा है कि मैं चाहता हूं कि जैसा अनुभव मेरा रहा है, वैसा किसी और का न हो और आप इस पर ध्यान देते हुए सुधार करें। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि विस्तारा से इस तरह की उम्मीद नहीं थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें