फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इरफान पठान का करियर हुआ खत्म? इस टूर्नामेंट के लिए नहीं मिली टीम में जगह

Thu, 04 Jan 2018 05:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इरफान पठान
विज्ञापन

बड़ौदा के सिलेक्टर्स ने आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए एक बाद फिर इरफान पठान को नजरअंदाज किया है। इससे पहले अक्टूबर में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इरफान पठान को हाल ही में संपन्न रणजी ट्रॉफी की टीम से भी बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले टी20 टूर्नामेंट में इरफान पठान तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ थे। हालांकि, सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए दीपक हूडा को बड़ौदा का कप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 जनवरी से राजकोट में होगी।

बता दें कि सिलेक्टर्स ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए युवाओं पर भरोसा जताया है और इसी वजह से उन्होंने मुनाफ पटेल को शामिल नहीं किया है। इरफान पठान के बड़े भाई युसूफ पठान ने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया है क्योंकि वो पिछले कुछ दिनों से दवाइयों का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया के बेटे मोहित मोंगिया को बड़ौदा ने फटाफट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। निनाद राठवा और उर्विल पटेल को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

इरफान और युसूफ के बाहर होने के बारे में ये कहा गया

यूसुफ पठान
बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव स्नेहल पारीख ने इरफान पठान को बाहर करने के बारे में कोई टिपण्णी करने से इंकार कर दिया, लेकिन अंडर-19 स्तर के तीन खिलाड़ियों को चुने जाने का कारण जरूर बताया। स्नेहल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा, 'तीनों ने बड़ौदा की अंडर-19 टीम से खेला और अच्छा प्रदर्शन किया। चयनकर्ता अभी टीम को मजबूत बनाने में ध्यान दे रहे हैं और उनका मानना है कि ऐसे में युवाओं को मौका देना जरूरी है।'

इसके साथ ही स्नेहल ने युसूफ पठान के बाहर होने का स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने कहा, 'युसूफ अभी दवाइयां ले रहे हैं और उन्होंने नियम की जरुरत के मुताबिक बीसीसीआई को प्रिस्क्रिप्शन भेज दिया है। युसूफ को 10 जनवरी तक नहीं खेलने की सलाह दी गई है। उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी हमें दे दी है। इसी वजह से उन्हें टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है।'

जहां अतीत सेठ को उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है वहीं हाल ही में शादी करने वाले कृणाल पांड्या को भी सिलेक्ट किया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका हो सकता है क्योंकि आईपीएल की नीलामी 27 और 28 जनवरी को होगी।

बड़ौदा की टीम इस प्रकार है:

दीपक हूडा (कप्तान), अतीत सेठ, केदार देवधर, स्वप्निल सिंह, विष्णु सोलंकी, धीरेन मिस्त्री, कृणाल पांड्या, अभिजीत करम्बेलकर, शोएब ताई, लुकमन मेरीवाला, ऋषि अरोठे, ध्रुव पटेल, मोहित मोंगिया, निनाद राठवा, उर्विल पटेल। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें