हाल ही बॉलीवुड स्टार करीन कपूर ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पूरे देश में करीना-सैफ के बेटे ने सोशल मीडिया पर जन्म लेते ही धूम मचा दी। इस के बाद टीम इंडिया के पेसर इरफान पठान के घर भी एक नन्हें महमान आए।
इरफान की पत्नी साफा बेग ने एक बेटे को जन्म दिया। इरफान और बेग की शादी इस साल की शुरुआत में हुई थी। बेटे के जन्म के बाद इरफान अपनी खुशी छिपा नहीं पाए। इरफान के बड़े भाई युसुफ ने नए मेहमान के आने पर बधाई दी।
बढ़ौदा के कप्तान इरफान ने बेटे के जन्म पर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “इस एहसास को बयां करना मुश्किल है... इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है”