फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने पकड़ी 3,185 करोड़ रुपए की अघोषित आय

Wed, 21 Dec 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से 8 नवंबर को की गई नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग ने 3185 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता लगाया है। आयकर विभाग ने देश भर में ऑपरेशन चलाकर 86 करोड़ रुपए के नोट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि टैक्स अधिकारियों ने कुल 677 सर्च, सर्वे और पूछताछ ऑपरेशंस चलाए थे। इसके अलावा टैक्स चोरी और हवाला जैसी डील्स करने वालों को भी 3,100 नोटिस जारी किए गए हैं।

विभाग ने कहा है कि उसने 428 करोड़ रुपए की नकदी और जेवरात भी सीज की है। वहीं, 86 करोड़ रुपए की नई करंसी भी बरामद की है। इनमें अधिकतर 2,000 रुपए के नोट थे। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 11 नवंबर से 19 दिसंबर के दौरान उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग, आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के 220 से ज्यादा केस आईटी डिपार्टमेंट ने अपनी सहयोगी जांच एजेंसियों जैसे सीबीआई और ईडी को सौंपे हैं।
विज्ञापन

नई करंसी का सर्कुलेशन बाजार में बढ़ेगा

income tax department
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह नई करंसी का सर्कुलेशन बाजार में बढ़ेगा और बैंकों को पब्लिक को नए नोट जारी करने में आसानी होगी। 

सभी जांच एजेंसियों के मुख्यालयों की ओर से आदेश दिया गया है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद की गई नई करंसी को स्ट्रॉन्ग रूम में रखने की बजाय उन्हें बैंक अकाउंट्स में जमा कराया जाए ताकि बाजार में नए नोटों की कमी न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें