आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बलबर्नी कोरोना वायरस महामारी के बीच समय का सदुपयोग करके बल्लेबाजी की आनलाइन क्लास ले रहे हैं जिसमें वे भारत में स्पिन का सामना करने के टिप्स भी दे रहे हैं।
बलबर्नी ने सीनियर पुरूष टीम के 19 सदस्यों और एक अकादमी की उदीयमान टीमों के साथ 45 मिनट के सत्र का संचालन किया। उन्होंने बीबीसी से कहा, 'मुझे लगा कि अपने अनुभव को मैं इन लोगों के साथ बांट सकता हूं जो इनके काम आएगा।'
तीनों प्रारूपों में आयरलैंड के कप्तान ने कहा, 'मैंने बहुत कम आभासी सत्र लिए हैं, लेकिन इनमें काफी मजा आया। किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए भारतीय उपमहाद्वीप में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है। हमने भारत में स्पिन को खेलने पर भी लंबी बातचीत की।'