फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट को एक और झटका, अब दक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका दौरा रद्द

Mon, 20 Apr 2020 06:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social Media
विज्ञापन

घातक कोरोना वायरस महामारी के कारण साउथ अफ्रीका का जून में होने वाला श्रीलंका दौरा सोमवार को रद्द कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका को जून के पहले पखवाड़े में श्रीलंका का दौरा करके तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलने थे। 

विज्ञापन


सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी डॉक्टर जाक फाउल ने कहा, 'हमारी टीम लॉकडाउन के कारण तैयारी नहीं कर सकी है। इसके अलावा खिलाड़ियों की सेहत हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है।'



उन्होंने कहा, 'यह दुखद है कि हमें मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा। हम जल्दी ही दौरे की नई तारीखों पर बात करेंगे।'

उन्होंने स्वीकार किया कि दौरा रद्द होने से साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की उनकी टीम की तैयारियों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'यह खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक है क्योंकि यह दौरा टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अच्छा मौका था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें