फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irani Cup: यश और हर्ष ने मध्य प्रदेश को संभाला, शेष भारत के 484 के जवाब में मप्र के तीन विकेट पर 112 रन

Thu, 02 Mar 2023 10:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

शेष भारत ने पहली पारी में 484 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तीन विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम पहली पारी में 372 रन पीछे है।
विज्ञापन
शेष भारत बनाम मध्य प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्षक्रम के खराब प्रदर्शन के बाद यश दुबे और हर्ष गावली ने उपयोगी पारी खेलते हुए शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप में मध्य प्रदेश की पारी को संभाल लिया। शेष भारत ने पहली पारी में 484 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तीन विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम पहली पारी में 372 रन पीछे है। यश दुबे 110 गेंदों में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें 11 चौके शामिल हैं। वहीं, हर्ष ने 125 गेंदों में नाबाद 47 रन की पारी खेली है। उन्होंने आठ चौके लगाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 97 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


103 रन जोड़कर गंवाए सात विकेट
शेष भारत ने तीन विकेट पर 381 रन से आगे खेलना शुरू किया। तेज गेंदबाज आवेश खान (4/74), अनुभव अग्रवाल (2/83) और कुमार कार्तिकेय (2/118) ने मेहमान टीम को 484 रन पर समेट दिया। शेष भारत ने अपने अंतिम सात विकेट 103 रन जोड़कर गंवा दिए। शेष भारत की पारी के दूसरे दिन सिर्फ यश ढुल कुछ देर तक मध्य प्रदेश के गेंदबाजों का सामना कर पाए। उन्हाेंने 71 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली और आठ चौके लगाए।

नवदीप और मुकेश ने दिए झटके
जवाब में तेज गेंदबाजों नवदीप सैनी (2/15) और मुकेश कुमार (1/27) ने मध्य प्रदेश के कप्तान हिमांशु मंत्री (01), शुभम शर्मा (04) और अरहम आकिल (00) को जल्दी पवेलियन भेज दिया। मेजबान टीम 15 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद यश और हर्ष ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें