फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: बचे मैच इंग्लैंड में होने की उम्मीद, ईसीबी दे सकता है बीसीसीआई को प्रस्ताव

Thu, 06 May 2021 08:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के चलते आईपीएल के मैच स्थगित होने के बाद अब इन्हें लेकर नए सिरे से खबरों को बाजार गर्म है। दुबई या इंग्लैंड के नाम चर्चा में हैं। 
 
विज्ञापन
आईपीएल 2021 - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण स्थगित किए गए आईपीएल सीजन-14 के बचे हुए मैच इंग्लैंड में कराए जा सकते हैं। इस बीच खबर है कि ये मैच इंग्लैंड में कराए जा सकते हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी, इसे लेकर जल्द बीसीसीआई को प्रस्ताव दे सकता है। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात यानी यूईए में मैच के आसार ज्यादा हैं। 

विज्ञापन


आईपीएल स्थगित होने के बाद ही बचे मैचों को लेकर कयासों का दौर जारी है। सभी के जेहन में यही सवाल है कि ये मैच कब व कहां कराएं जाएंगे। यह भी अटकलें हैं कि बचे मैच किसी दूसरे देश में कराए जा सकते हैं। इसी बीच इंग्लैंड का नाम सामने आया है। 

आईपीएल सीजन 14 के 29 मैच भारत में खेले जा चुके हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने 4 मई को आइपीएल गवर्निंग काउंसिल की आपात बैठक में इन्हें आगे के मैच स्थगित करने का निर्णय लिया था। टीम के लिए बनाए गए बायो बबल में भी खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसे बचे हुए मैच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय किया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम को इस साल इंग्लैंड के दौरे पर भी जाना है। अगस्त से सितंबर के बीच टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वहीं पांच टेस्ट मैच खेलेगी। माना जा रहा है कि आईसीसी विश्व कप से पहले आईपीएल के बचे 31 मैच वहीं कराए जा सकते हैं। 

वैसे बचे मैचों को लेकर यूएई का नाम सबसे आगे है। पिछले साल भी कोरोना महामारी फैलने के बाद वहां टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराया जा चुका है। इस बार यूएई ने अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन दुबई में मैच की अटकलें आईपीएल स्थगित होने के बाद से ही लगाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें