फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लिए अब..अपनी जीत हो. उनकी हार हो..

Fri, 17 May 2013 11:35 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में खराब शुरुआत के बाद अचानक प्लेऑफ की होड़ में शामिल हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब की आखिरी सांसें शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच पर टिकी है।
विज्ञापन


पंजाब को न केवल इस मैच में बड़ी जीत की जरूरत है बल्कि उसे एक बार फिर यही कामना करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को बड़ी हार मिले।

मुंबई, चेन्नई और राजस्थान की टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष एक स्थान के लिए बंगलोर, हैदराबाद और पंजाब के बीच मुकाबला है।

पंजाब ने पिछले दो मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे मुंबई के खिलाफ उसकी चुनौती को कम नहीं आंका जा सकता। कप्तान एडम गिलक्रिस्ट अपने पुराने रंग में लौट आए हैं और ऐसे में किसी भी गेंदबाजी क्रम को उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। गिलक्रिस्ट के अलावा शॉन मार्श और डेविड मिलर भी पूरी तरह लय में आ चुके हैं।
विज्ञापन


जहां तक मुंबई का सवाल है तो उसकी कोशिश अंतिम लीग मैच जीतकर अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखना होगा। कई दिग्गज सितारों से सजी यह टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। सचिन तेंदुलकर चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे।

ओपनिंग में सचिन के साझीदार ड्वेन स्मिथ को भी पिछले मैच में नहीं उतारा गया था। सचिन की जगह उतरे आदित्य तारे ने राजस्थान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। अब देखना होगा कि सचिन इस मैच में खेलने उतरते हैं या फिर आदित्य तारे को ही बरकरार रखा जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें