फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: नीलामी से पहले केकेआर के कोच ने फ्रेंचाइजियों को दी सलाह, बताया किस तरह के खिलाड़ियों को खरीदें

Wed, 02 Feb 2022 10:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो दिवसीय नीलामी के लिए कुल 590 क्रिकेटर शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। कोलकाता ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती को रिटेन किया है। टीम को नीलामी के दौरान अपने कप्तान की भी तलाश होगी।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के साथ भरत अरुण। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी आईपीएल के 15वें सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी को बड़ी नीलामी में ऐसे खिलाड़ियों को चुनने की जरूरत है जो विभिन्न परिस्थितियों में ढ़लने की क्षमता रखते हैं। भरत अरुण को कोलकाता नाइटराइडर्स ने गेंदबाजी कोच बनाया है।
विज्ञापन


केकेआर ने भरत अरुण के हवाले से कहा "आपको ऐसे खिलाड़ियों को चुनने की जरूरत है जो विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल हो सकें। महामारी से पहले भी जब आपने घरेलू परिस्थितियों के लिए गेंदबाजों को चुना था, तब भी आपको आईपीएल में सात अवे मैच (विपक्षी के मैदान पर) खेलने के लिए उनकी आवश्यकता थी।"

उन्होंने कहा, "भारतीय टीम के साथ हमारा लक्ष्य हमेशा किसी भी परिस्थिति में शीर्ष पर रहने का था। उस लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होने के लिए मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चुनौती ऐसे गेंदबाजों की थी जो बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें और सभी परिस्थितियों में 20 विकेट हासिल कर सकें। हमने ठीक वैसा ही किया और इसलिए हम सफल रहे।"
विज्ञापन


कोलकाता के गेंदबाजी कोच कोविड-19 महामारी के बीच एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ वाली टीम बनाना चाहते हैं। भरत अरुण ने कहा, "मुझे लगता है कि अपनी बेंच स्ट्रेंथ बनाना बेहद जरूरी है और यह एक ऐसा पहलू है जहां केकेआर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से इस महामारी की स्थिति में, जहां बायो-बबल में जीवन कठिन है, आपको किसी भी अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए बैकअप की आवश्यकता होती है। अनिश्चितताओं के कारण हमें आजकल एक बड़े दल की आवश्यकता है।" 

दो दिवसीय नीलामी के लिए कुल 590 क्रिकेटर शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। कोलकाता ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती को रिटेन किया है। टीम को नीलामी के दौरान अपने कप्तान की भी तलाश होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइटराइडर्स ने किसी भी हाल में श्रेयस अय्यर को खरीदने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें