बारिश से प्रभावित रहे मैच में आरसीबी के 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम डकवर्थ लुईस नियम से 82 रनों से हार गई है। पंजाब की टीम ने 14 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन बनाए थे। लेकिन बारिश के चलते मैच रोकना पड़ गया। आखिर में डकवर्थ लुईस नियम से विराट कोहली की नेतृत्व वाली आरसीबी की टीम ने मुकाबला अपने नाम किया।
इससे पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को बारिश के बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और विराट कोहली जमकर बरसे। आईपीएल-9 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दोनों ने ऐसी बल्लेबाजी की जो लंबे समय तक क्रिकेट प्रशंसकों के जेहन में याद रहेगी।
गेल (73) और कोहली (113) की पहले विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 211 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान मुरली विजय ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 11 ओवर में 147 रन की साझेदारी की। बड़े शॉट खेलने की कोशिश में गेल को अक्षर पटेल ने डेविड मिलर के हाथों कैच कराकर आरसीबी को पहला झटका दिया।
गेल ने 32 गेंदों पर चार चौके और आठ छक्के लगाए। इसके बाद कोहली का साथ देने आए एबी डीविलियर्स ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें पेसर काइल एबोट ने खाता खोले बगैर बोल्ड कर दिया। कोहली के रूप में आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा।
28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले कोहली ने 113 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 50 गेंदों पर 12 चौके और आठ छक्के लगाए। कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। राहुल 16 और शेन वॉटसन एक रन पर नाबाद लौटे। बारिश की वजह से मैच निर्धारित समय से एक घंटा और 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ। मैच को 15-15 ओवरों का कर दिया गया था।
स्कोर कार्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर 15 ओवर में 3 विकेट पर 211 रन
गेल का मिलर बो पटेल 73 32 4/8
कोहली का मिलर बो संदीप 113 50 12/8
डीविलियर्स बो एबोट 00 02 0/0
राहुल नाबाद 16 06 3/0
वाटसन नाबाद 01 02 0/0
अतिरिक्त : 08। विकेट पतन : 1-147, 2-154, 3-199 । गेंदबाजी : संदीप 3-0-29-1, मोहित 3-0-33-0, एबोट 3-0-48-1, करियप्पा 3-0-55-0, अक्षर 3-0-46-1 ।
किंग्स इलेवन पंजाब 14 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन
मुरली बो अरविंद 16 08 2/1
अमला का जॉर्डन बो अरविंद 09 06 0/1
साहा एलबीडब्ल्यू बो चहल 24 10 5/0
मिलर का डीविलियर्स बो वाटसन 03 06 0/0
गुरकीरत को गेल बो चहल 18 18 2/0
अक्षर का कोहली बो वाटसन 13 09 1/1
बेहरादिन का डीविलियर्स बो चहल 00 01 0/0
एबोट का डीविलियर्स बो चहल 00 01 0/0
मोहित रनआउट 14 12 2/0
करियप्पा नाबाद 12 08 0/1
संदीप नाबाद 05 05 0/0
अतिरिक्त : 06 । विकेट पतन : 1-17, 2-43, 3-53, 4-54, 5-77, 6-79, 7-80, 8-96, 9-105 । गेंदबाजी : बिन्नी 1-0-11-0 अरविंद 2-0-18-2, जॉर्डन 1-0-12-0, चहल 3-0-25-4, वाटसन 2-0-7-2, एरोन 1-0-17-0, गेल 3-0-25-0, सचिन 1-0-4-0 ।