फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल के छक्के से केकेआर का काम तमाम

Thu, 11 Apr 2013 11:44 PM IST
बंगलुरू/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस गेल (85 नाबाद) के धुआंधार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से रौंद दिया। आईपीएल के 12वें मैच में कोलकाता के दिए 155 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


18वें ओवर में गेल ने बालाजी की गेंद पर दो छक्के जमाकर टीम को आसान जीत दिला दी। नाबाद 85 रनों की पारी में गेल ने नौ छक्के और 4 चौके जमाए। इस पारी के लिए गेल को 'मैन ऑफ द मैच' चुना जाएगा। एबी डविलियिर्स 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

इससे पहले महज 12 के स्कोर पर आरसीबी ने पहला विकेट गंवा दिया था। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 6 रन बनाकर रेयान मैक्लारेन की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद क्रिस गेल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को जीत की ओर अग्रसर कर दिया।

महज 12 के स्कोर पर आरसीबी ने पहला विकेट गंवा दिया था। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 6 रन बनाकर रेयान मैक्लारेन की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद क्रिस गेल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को जीत की ओर अग्रसर कर दिया।

कोहली ने गंभीर को कहा अपशब्द
इसी बीच मैच के 10वें ओवर में बालाजी ने कोहली को मोर्गन के हाथों कैच कर दिया। आउट होने पर कोहली काफी गुस्से में आ गए और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर को अपशब्द कह डाले। कोहली ने 27 गेंदों में 35 रन बनाए।
विज्ञापन


केकेआर ने बनाए 154 रन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान गौतम गंभीर के 59, यूसुफ पठान के 27 और मनोज तिवारी के 23 रनों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
विज्ञापन


केकेआर का विकेट पतन
सलामी बल्लेबाज मनविंदर बिसला 1 रन बनाकर हेनरिक्स और जैक कैलिस 16 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर आउट हुए।

जबकि यूसुफ पठान 27 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर विनय कुमार के हाथों कैच हुए।

कप्तान गंभीर 59 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर आउट हुए।

इयान मोर्गन 2, मनोज तिवारी 23 और रजत भाटिया 13 रन बनाकर आर पी सिंह की गेंद पर आउट हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें