फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता की जीत से मुश्किल में बंगलोर

Sun, 12 May 2013 08:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लो स्कोरिंग और बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस हार के बाद बंगलोर की सांसें थम गई हैं और कोलकाता की तरह ही उसे भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब लगभग सारे मैच जीतने होंगे।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के इस पहले मुकाबले में बंगलोर ने नौ विकेट पर 115 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता ने जैक्स कैलिस के 41 रन की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्ट इंडीज के अबूझ स्पिनर सुनील नारायन के आगे बंगलोर की टीम पूरे मैच में कभी सहज नहीं हो सकी। तूफानी ओपनर क्रिस गेल का भी यही हाल रहा और वह 36 गेंद पर 33 रन का ही योगदान कर सके। हालांकि इस दौरान वह एक बार फिर से आरेंज कैप हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन


नारायन ने चार विकेट लेकर बंगलोर को सस्ते में रोक दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की भी शुरुआत खराब रही और ओपनर मानविंदर बिस्ला बिना खाता खोले आउट हो गए।

ऐसे में कैलिस और मनोज तिवारी (24) ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। कोलकाता की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे न केवल अपने सारे मैच जीतने होंगे बल्कि शीर्ष टीमों के बीच भी बड़े उलटफेर की दुआएं करनी होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें