फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनदीप और मिलर के धमाल से पंजाब की बल्ले-बल्ले

Sun, 21 Apr 2013 11:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मनदीप सिंह और डेविड मिलर की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने पुणे वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


पंजाब ने पुणे के 186 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर एक गेंद शेष रहते 19.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली।

पंजाब के सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह ने 58 गेंदों पर 7 चौकों के साथ 77 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि डेविड मिलर ने मात्र 41 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रन ठोक दिए।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

मनन वोहरा ने 22 रनों का योगदान दिया। डेविड मिलर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच ने नवाजा गया।

पुणे की ओर से भुवनेश्वर, मेंडिस और युवराज सिंह को 1-1 विकेट मिला।

पुणे ने दिया 186 का विशाल लक्ष्य
कप्तान एरोन फिंच के शानदार अर्द्धशतक (64) और युवराज सिंह व रॉबिन उथप्पा की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत पुणे वॉरियर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। कप्तान एरोन फिंच ने 42 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी 33 गेंदों पर 4 चौकों के साथ 37 रनों का योगदान दिया। वहीं, युवराज सिंह ने 24 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 34 रनों की पारी खेलकर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की।

अंतिम ओवरों में ल्यूक राइट ने मात्र 10 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया।

पंजाब की ओर से अजहर महमूद ने 2 विकेट लिए। जबकि परविंदर अवाना और मनप्रीत गोनी ने 1-1 विकेट लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें