फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की विक्ट्री से मुश्किल में पंजाब किंग्स

Thu, 09 May 2013 07:46 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजिक्य रहाणे (नाबाद 59) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 6 के 55वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया है।
विज्ञापन


शॉन मार्श (77) की शानदार पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए।

जवाब में राजस्थान की भी शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में कप्तान राहुल दविड़ महज 4 रन बनाकर बिपुल शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि इसके बाद रहाणे ने शेन वाटसन (31) और संजू सैमसन (नाबाद 47) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी।

एक छोर संभालने वाले रहाणे अंत तक 59 रन बनाकर अविजित रहे। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके के अलावा 3 छक्के भी लगाए। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


पंजाब की ओर से बिपुल शर्मा व पीयूष चावला को 1-1 सफलता मिली।

किंग्स इलेवन पंजाब की 12 मैचों में से यह 7वीं हार हैं। जबकि, राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में से 9 जीत के साथ अंत तालिका में दूसरे पायदान पर बना हुआ है।

फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां पर क्लिक करें।

राजस्थान रॉयल्स ने इससे पूर्व टॉस जीता और उसने पंजाब को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरी ही गेंद पर मंदीप सिंह खाता खोले बगैर अजीत चंडीला की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए। उस समय टीम का भी खाता नहीं खुला था।

खराब शुरुआत से उबरते हुए पंजाब कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (42) और शान मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए हुए 102 रनों की साझेदारी के दम पर बेहतर स्थिति में पहुंच गया।

गिलक्रिस्ट (42) आज शानदार फार्म में थे और बड़ी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 14वें ओवर की चौथी गेंद पर वह केवोन कूपर के हाथों कॉटएंडबोल्ड हुए। गिलक्रिस्ट ने 32 गेंदों में 6 चौके भी लगाए। डेविड हसी महज 1 रन बनाकर वाटसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। शतकीय साझेदारी का फायदा पुछल्ले बल्लेबाज नहीं उठा सके।
विज्ञापन


मार्श और डेविड मिलर (8) जैसे आक्रामक बल्लेबाज कूपर के एक ही ओवर में आउट हो गए। मनप्रीत गोनी (3) भी कुछ खास नहीं कर पाए।

मार्श पंजाब की ओर से सर्वाधिक 77 रनों का योगदान देने वाले बल्लेबाज रहे। जबकि कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने 42 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से केवोन कूपर ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें