आईपीएल के 16वें मैच में अपने घरेलू मैदान पर अंतिम ओवरों में जडेजा की ताबड़तोड़ नाबाद 38 रनों की बदौलत चेन्नई ने बंगलोर को 4 विकेट से मात देकर इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है।
अंतिम गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी। इस गेंद पर जडेजा कैच आउट हो गए लेकिन यह गेंद नो बाल होने के कारण चेन्नई को 1 रन नो बाल के और 1 रन बाई के रूप में मिला। इस तरह चेन्नई की टीम एक गेंद पहले ही मैच जीत गई।
आरसीबी के दिए 166 रनों के लक्ष्य को चेन्नई ने धोनी के 33, रैना के 30, बद्रीनाथ के 34 और जडेजा के 32 रनों की बदौलत 19.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जडेजा की इस पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
आरसीबी ने बनाए 165 रन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।
बंगलोर की तरफ से एबी डीबिलियर्स ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 58 रनों की पारी खेली।
बंगलोर की शुरुआत खराब रही। क्रिस गेल 4 रन बनाकर मोरिस की गेंद पर धोनी के हाथों कैच हुए जबकि मयंक अग्रवाल को अश्विन ने धोनी के हाथों स्टंप कराया।
विराट कोहली 58 रन बनाकर मोरिस की गेंद पर धोनी के हाथों कैच हुए।