फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE में IPL: दो अगस्त को गवर्निंग काउंसिल की बैठक, इसी दिन तय होगा शेड्यूल और समय

Tue, 28 Jul 2020 03:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुराने फॉर्मेट की तरह ही 60 मैच होंगे। हर टीम 14-14 मैच खेलेगी। पुराने शेड्यूल में सिर्फ 5 रविवार को ही दो मुकाबले होने थे। नए शेड्यूल के हिसाब से 7 हफ्ते के विंडो में सिर्फ 5 दिन ही डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे।
विज्ञापन
चेन्नई बनाम मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिए स्टेज सज चुका है। 2 अगस्त यानी अगले रविवार को गर्वनिंग काउंसिल की अहम बैठक होनी है, जिसमें टूर्नामेंट की अंतिम रूप रेखा तय की जाएगी। शेड्यूल का निर्धारण होगा। साथ ही मुकाबले के समय और बाकी इंतजाम पर भी बात होगी। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई की सरजमीं पर 19 सितंबर से 8 अक्तूबर के बीच होगा। अब सिर्फ भारत सरकार की मंजूरी मिलनी बाकी है, जो महज एक औपचारिकता है।

विज्ञापन


51 दिन में 8 टीमों के बीच 60 मैच खेले जाएंगे
सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम में होंगे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सभी आठों फ्रेंचाइजी को स्टैंडर्ड आॉपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस बार आईपीएल में एक दिन में दो मैच कम होंगे, जिससे ब्रॉडकास्टर को फायदा होगा। इस बार लीग के सभी मैच खाली स्टेडियम में जैव सुरक्षित माहौल में होंगे, ऐसे में फ्रेंचाइजी को टिकटों की बिक्री से होने वाली कमाई नहीं होगी।

गांगुली और जय शाह के शामिल होने की संभावनाएं
इस बैठक में बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों के भाग लेने की संभावना है जिसमें अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी शामिल है। इसमें विभिन्न हितधारकों से जुड़े मसलों पर चर्चा होगी। गांगुली और शाह का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन इन दोनों ने लोढ़ा समिति के विश्राम काल (कूलिंग ऑफ पीरियड) की शर्तों में छूट देने के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील की है, जिसमें 17 अगस्त को इस पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


परिवार से भी जुड़ा मसला
एक अन्य मसला खिलाड़ियों को परिवारों को साथ में ले जाने की अनुमति देने से जुड़ा होगा। एक फ्रेंचाइजी के आला अधिकारी ने कहा कि दो महीने के लिये खिलाड़ियेां को उनकी पत्नियों या परिवार से दूर रखना गलत होगा। उन्होंने कहा, 'सामान्य समय पर पत्नियां या महिला मित्र खिलाड़ियों के साथ आ सकती हैं, लेकिन अभी हालात अलग हैं। यदि परिवार भी साथ जाता है तो वह होटल के कमरे में रहेगा या सामान्य तौर पर आ जा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें