फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहाणे ने डेल स्टेन को दिया मुंहतोड़ जवाब, IPL पर लगाए थे गंभीर आरोप

Tue, 02 Mar 2021 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
डेल स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन के 'आईपीएल में क्रिकेट से ज्यादा पैसे का महत्व है' वाले बयान पर भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने तगड़ा पलटवार किया है। दरअसल, आईपीएल में बारे में स्टेन का कहना है कि इस टूर्नामेंट में खेल से ज्यादा पैसे को महत्व दिया जाता है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेल स्टेन - फोटो : ट्विटर
स्टेन ने क्या कहा?

पिछले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रहे स्टेन ने आईपीएल में लगातार नहीं खेलने को सही ठहराते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि जब आप आईपीएल में जाते हैं, तो वहां आपके पास बड़ी टीम होती है और कुछ बड़े खिलाड़ी होते हैं। वहां खिलाड़ियों की कमाई पर ज्यादा ध्यान रहता है ऐसे में कई बार खेल पीछे छूट जाता है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
रहाणे का जवाब

स्टेन के उपरोक्त बयान पर पटलवार करते हुए रहाणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'देखिए, मैं यहां चौथे टेस्ट मैच पर बात करने आए हैं न कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) या श्रीलंका प्रीमियर लीग के बारे में। आईपीएल खिलाड़ियों को अपने आप को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करता है और इसी आईपीएल से कई भारतीय खिलाड़ी चमके हैं। मुझे नहीं मालूम कि डेल स्टेन ने क्या कहा है। हम यहां चौथे मैच पर बात करने के लिए बैठा हूं।'
 

4 of 6
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
यह कड़वा सच है- स्टेन

इस अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने कहा, आईपीएल में यह भुला दिया जाता है और मुख्य मुद्दा यह होता है कि आप कितने पैसे कमा रहे हैं? यह कड़वा सच है। मैं ऐसी चीजों से दूर रह कर अच्छे क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता था।'
विज्ञापन

5 of 6
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
पीएसएल या श्रीलंका प्रीमियर लीग में क्रिकेट को महत्व दिया जाता है - स्टेन

पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे इस दिग्गज ने कहा, 'जब आप पीएसएल या श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलते है तो वहां क्रिकेट को महत्व दिया जाता है। मैं यहां सिर्फ दो दिनों से हूं और लोग यहां मुझ से मेरे खेल के बारे में पूछ रहे है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की दूसरी लीगों में खेलना जारी रखेंगे- स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने आईपीएल के 95 मैचों में 97 विकेट लिए हैं। इनमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ रन देकर तीन विकेट है। पिछले कुछ वर्षों में चोट से परेशानी के कारण वह बीते तीन सत्र में सिर्फ 12 मैच (आईपीएल) खेल सके है। गौरतलब है कि स्टेन ने इस साल जनवरी में कहा था कि वह आईपीएल 2021 का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन दुनिया की दूसरी लीगों में खेलना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें