हर्षा भोगले ने करार को लेकर किया ट्वीट
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक्स पर पोस्ट किया, 'राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बिक गई है। लंदन स्पिरिट जो सबसे महंगी टीम है इसका मूल्य 370 मिलियन अमेरिकी डॉलर था जब द 100 में हिस्सेदारी बेची गई थी।' वहीं, एक कार्यक्रम के दौरान जब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुशी जाहिर की। गांगुली ने कहा, आईपीएल के लिए बड़ी खुशखबरी है। ये चौंका देने वाले आंकड़े है।