फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में हड़कंप, भारतीय जासूसों की हो रही तलाश, क्या है वायरल वीडियो का सच

Tue, 24 Mar 2026 04:48 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) के सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में भारतीय जासूसों की तलाशी की जा रही है। आइए जानते हैं आखिर सच क्या है? 
विज्ञापन
क्या है पाकिस्तान में भारतीय जासूसों की तलाशी के वीडियो का सच - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dhurandhar: धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की चर्चा चारों तरफ है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से छोड़ा गया धुरंधर नाम का तीर सीधे पाकिस्तान के सीने पर लगा है। फिल्म में एक भारतीय जासूस को दिखाया गया है, जो पाकिस्तान गया था। यह कराची के ल्यारी इलाके में खतरनाक अंडरवर्ल्ड में शामिल हो जाता है और पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर देता है। फिल्म में जासूस का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है, जिसका नाम हमजा अली मजारी है। 

विज्ञापन


धरंधर द रिवेंज फिल्म से पाकिस्तानियों में हड़कंप मच हुआ है। पाकिस्तानी नेता से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फिल्म को झूठ और भ्रामक बता रहे हैं। पाकिस्तान कभी नहीं मानता है कि उसने आतंकियों पाला है और पाकिस्तान सेना भी आतंकियों से कम नहीं है। धुरंधर द रिवेंज के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि धुरंधर का प्रभाव है कि वहां स्थानीय पुलिस कराची के ल्यारी में गली-गली भारतीय जासूस खोज रही है। आइए जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है? 

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि कराची की पुलिस अब हमजा को खोज रही है। पूरा पाकिस्तान नशे का शिकार है। उसने यह भी दावा किया है कि धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में दहशत फैल गई है। अब स्थानीय पुलिस ल्यारी की हर गली में भारतीय जासूसों को खोज रही है। 
विज्ञापन

 

Viral Video: फॉर्च्यूनर कार को समुद्र किनारे धो रहे थे लड़के, तभी आई लहर और फिर, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

आखिर क्या सच है? 

अगर पाकिस्तान में जासूसों की तलाशी भी हो रही होगी, तो ऐसे ऑपरेशन सीक्रेट होते हैं, क्योंकि जासूसों को पकड़ना आसान काम नहीं है। वह लोगों के बीच रहकर भी जासूसी करते हैं और उन्हें कोई आसामी से पहचान नहीं पाता। 
 

Viral Video: 3 महीने की बच्ची बनी देवी मां, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन

बता दें कि यह वायरल वीडियो नए नहीं है। माना जा रहा है कि वीडियो कराची में पुलिस के एक पुराने ऑपरेशन का है। हो सकता है कि यह ल्यारी इलाके का हो। ऐसे ही वीडियो 2025 में भी वायरल हुए थे, जिनमें रूटीन चेकिंग दिखाई गई थी। 
 

Viral Video: लंदन की सड़कों पर दौड़ता दिखा ऑटो रिक्शा, लोग बोले- देश की याद आ गई

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस लोगों को पकड़ रही है। कुछ वीडियो में पुलिस लोगों को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर ले जा रही है। वीडियो में एक शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि 
लोग रात में चोरी करते हैं और दिन में नशा करके सो जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें