फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से आईपीएल के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Mon, 20 Mar 2017 08:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : IBTimes
विज्ञापन
अप्रैल के महीने में दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों के चलते आईपीएल 2017 के प्रोग्राम में बदलाव किया गया है। इस बदलाव में दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के घर और बाहर के मैच आपस में बदल दिया गया है। इसके अलावा चुनाव के दिन होने वाला राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच भी 4 घंटे पहले करवाया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली एमसीडी के चुनाव 22 अप्रैल को होंगे। इस दिन होने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस का मैच अब 22 अप्रैल को मुंबई में ही खेला जाएगा। इसका समय बदल कर शाम 8 बजे कर दिया गया है। इसी दिन पुणे और हैदराबाद का मैच दोपहर 4 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली की टीम 6 मई को फिरोज शाह कोटला मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगा।

यह पहली बार नहीं है कि आईपीएल के चुनावों के चलते प्रभावित हुआ। 2009 में आम चुनावों के मद्देनजर पूरा कार्यक्रम ही दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। 2014 में लोकसभा चुनावों के कारण भी टूर्नामेंट दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहला चरण संयुक्त अरब अमीरात में और दूसरा चरण भारत में आयोजित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें