फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक के शानदार शतक से तमिलनाडु बना विजय हजारे चैंपयिन

Mon, 20 Mar 2017 07:53 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक की शतकीय पारी की बदौलत सोमवार को तमिलनाडु की टीम ने विजय हजारे ट्राफी के फाइनल मैच में बंगाल को 37 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कार्तिक (112) के अलावा तमिलनाडु का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
विज्ञापन


कार्तिक की संघर्षभरी पारी की बदौलत तमिलनाडु की टीम 217 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। 120 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 112 रन की पारी खेलने वाले कार्तिक को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु का स्कोर एक समय चार विकेट खोकर 49 रन था। गंगा श्रीधर राजू (4), कौशिक गांधी (15), बाबा अपराजित (3) और कप्तान विजय शंकर (2) सस्ते में लौट गए।
विज्ञापन


जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए कार्तिक ने 48वें ओवर तक टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में बंगाल की टीम 45.5 ओवर में 180 रन पर ही सिमट गई। बंगाल टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें