फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल फिक्सिंग में हवाला के जरिए लगे हजारों करोड़

Mon, 10 Jun 2013 12:15 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी में हवाला के जरिए हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। दिल्ली पुलिस की छानबीन में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


देश के कई व्यवसायियों के अलावा विदेशों में बैठे हवाला कारोबारियों ने भी फिक्सिंग में दांव खेला। कहां से कितना पैसा आया, इसकी जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखा है।

विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि रमेश व्यास समेत 27 आरोपियों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

सभी आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह तो पता चला है कि आईपीएल में सट्टेबाजी और फिक्सिंग के लिए हवाला का रुपया लगा। लेकिन कहां से कितना रुपया आया इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केस को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस को इन पैसों का हिसाब-किताब लेना जरूरी था। इसलिए ईडी को पत्र लिखकर रुपयों का हिसाब लेने को कहा है।

श्रीवास्तव ने बताया कि भारत के विभिन्न हिस्सों के अलावा दुबई व कराची से हवाला का कारोबार हुआ। दिल्ली पुलिस की जांच के दायरे में देश के कई बड़े कारोबारी भी हैं। दिल्ली पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्धों की सूची भी ईडी को सौंपी है।

‘जेंटलमैन गेम’ नहीं रहा क्रिकेट
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी से पर्दाफाश करने वाली दिल्ली पुलिस के चीफ नीरज कुमार का कहना है कि अब क्रिकेट ‘जेंटलमैन गेम’ नहीं रहा है और फिक्सिंग की बुरी यादें हमेशा प्रशंसकों के जेहन में ताजा रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ क्रिकेटरों के हाथों मिले धोखे से उबरना खेल प्रेमियों के लिए आसान नहीं होगा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस खेल से बुरे लोगों को दूर रखना काफी अहम है क्योंकि फिक्सिंग एक तरह से करोड़ों खेल प्रेमियों के विश्वास की हत्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें