फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में मोदी गरजे, देश को बर्बाद करने में तुली है कांग्रेस

Sun, 09 Jun 2013 11:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन


चुनावी कमान संभालने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'मौजूदा समय में देश को असहाय नहीं छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस ने बहुत पाप किया है। हाल ही में हुए गुजरात में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के नतीजे ने इसका जवाब भी दे दिया है।'

मोदी के नेतृत्व में चुनावी समर में उतरेगी भाजपा

मोदी ने कहा 'कार्यकर्ताओं और देश की जनता की नजरों में चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनना बड़ा सम्मान है। मैं राजनाथ सिंह का आभारी हूं।'

उन्होंने कहा 'सभी वरिष्ठ नेताओं ने शुरुआत से ही अपने बच्चों से ज्यादा मुझे प्यार दिया है। मेरे अंदर जो संस्कार है उसका पूरा श्रेय कार्यकताओं का है। मेरी क्षमताओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं का अधिकार है।'
विज्ञापन


मोदीनामाः संघ प्रचारक से राष्ट्रीय नेतृत्व तक

मोदी ने कहा, 'किसी भी इंसान को पद से नहीं, बल्कि दिल से बडा़ होना चाहिए। जो भी जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।'

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा राजनीति को समाज सेवा का माध्यम माना है। ये पार्टी एक सपना लेकर चली हे। इस दल के कई नेताओं ने समाजसेवा के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

'मोदी से डरती है कांग्रेस, जपती है 'नमो-नमो''

मोदी ने यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 'क्या भाजपा के किसी मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार आरोप लगते हैं? दिल्ली में जो बैठे है उन पर क्यों लगते हैं ऐसे आरोप? केंद्र सरकार अरबों-खरबों रुपये खर्च करके टीवी पर विज्ञापन देती है कि भारत निर्माण पर हक है मेरा। लेकिन विज्ञापन में हक नहीं शक सुनाई देता है।'

गोवा में 'नमो-नमो' (फोटो गैलरी)

मोदी ने कहा, 'हाल ही में दिल्ली में आंतरिक सुरक्षा पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगछ में नक्सली हमले में मारे गए लोगों पर शोक व्यक्त किया। जबकि मैंने कहा कि आपके शोक में मैं शामिल हूं लेकिन जो जवान वहां शहीद हुए हैं उनके लिए श्रदा सुमन अर्पित है, केरल के मछुआरों के प्रति और जिन जवानों का सिर कटा उनके प्रति भी मेरी श्रद्घांजलि है।'

'मोदी को कमान सौंपना गौरव की बात'
वहीं भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जो प्रिय होता है वहीं नेता होता है। नरेंद्र मोदी इस पद के लिए उपयुक्त हैं। मोदी को कमान देने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा।

अभी देश संकट के दौर से गुजर रहा है और कोई बचा सकता है वह नरेंद्र मोदी हैं। मोदी को कमान भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी गौरव की बात है।

'कांग्रेस राज में देश की केवल दुगर्ति हुई'
राज्यसभा में विपक्ष के नेता जेटली ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार के हाथ में नहीं है। मौजूदा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी को एक नई पहचान दी है। जनता समझ गई है कि कांग्रेस राज में देश की दुगर्ति ही हुई है। ऐसे में देश को दमदार नेतृत्व की जरूरत है।

मौजूदा समय में गरीब की गरीबी बढती जा रही है, भष्टाचार चरम पर है। भारतीय अर्थव्यव्स्था चरमरा गई है। ऐसी स्थिति में सरकार विकास करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।

भाजपा का जेल भरो आंदोलन 17 से 22 तक
यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ संसद में आवाज उठाने के बाद भाजपा अब सड़क पर उतरने को तैयार है। 17 से 22 जून तक भाजपा देश भर में जेल भरो आंदोलन चलाएगी।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में यह फैसला लिया गया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार का देश के सामने पर्दाफाश किया जाएगा।

भाजपा ने पहले यह आंदोलन 27 मई से 2 जून तक चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की रैली पर हुए नक्सली हमले के मद्देनजर इसे राजनीतिक शिष्टाचार के चलते अंतिम समय में टाल दिया था।

पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता देश के अलग-अलग हिस्सों में रैली, धरने और प्रदर्शन करेंगे व गिरफ्तारी देंगे।

आडवाणी का जयपुर दौरा रद्द
स्वास्थ्य कारणों से गोवा में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अनुपस्थिति रहने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी रविवार को अपना जयपुर दौरा रद्द कर दिया।
विज्ञापन


जयपुर में उन्हें पंडित श्रीराम दवे स्मृति कार्यक्रम में वक्तव्य देना था। कार्यक्रम के आयोजक और श्री ललिता आश्रम के संयोजक बहादुर सिंह ने बताया कि वे कुछ विशेष कारणों से जयपुर आने में असमर्थ हैं।

बहरहाल, संयोजक ने कहा है कि आडवाणी इस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें