फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Final 2023: पहले मैच के दौरान डगआउट में धोनी की आंखें क्यों थीं नम? मैच के बाद माही ने खुद बताया कारण

Tue, 30 May 2023 05:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद धोनी ने पुष्टि की कि अभी उनके करियर का अंत नहीं हुआ है। वह खुद को छह-सात महीने देंगे और फिर सीएसके के कप्तान के रूप में अपने भविष्य पर फैसला करेंगे।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी अपनी भावनाओं को बहुत कम मौकों पर जाहिर करते हैं। जब से उन्होंने मैच से पहले या बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग नहीं लेने का फैसला किया है, तब से धोनी को सिर्फ टॉस के समय या मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते समय ही सुना जाता है। सोमवार (29 मई) को पांचवीं बार आईपीएल जीतने के बाद धोनी ने अपने मन की बात की। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह इस मैदान पर टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान डगआउट में रो रहे थे।
विज्ञापन


फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद धोनी ने पुष्टि की कि अभी उनके करियर का अंत नहीं हुआ है। वह खुद को छह-सात महीने देंगे और फिर सीएसके के कप्तान के रूप में अपने भविष्य पर फैसला करेंगे। धोनी ने पहले मैच के दौरान भावुक होने को लेकर कहा, ''यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। यहां पर आप भावुक हो जाते हैं। यहीं से इस सीजन की शुरुआत हुई थी और जब मैं पहले मैच में खेलने उतरा तो सभी मेरा नाम ले रहे थे। मेरी आंखों में पानी आ गए थे। मैं डगआउट में थोड़ी देर खड़ा रहा। कुछ देर बाद मुझे अहसास हुआ कि इस समय का मुझे लुत्फ उठाना चाहिए।''

मैच के बाद धोनी ने रायुूडू और जडेजा को गले से लगा लिया - फोटो : IPL/BCCI
धोनी को लोग क्यों पसंद करते हैं?
धोनी ने हर्षा भोगले से बात करते हुए आगे कहा, ''चेन्नई भी मेरे साथ ऐसा ही था। वहां पर मेरा आखिरी मैच था, लेकिन फिर उस मैदान पर खेलना अच्छा रहेगा। मैं जो हूं उस कारण लोग मुझे पसंद करते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि फैंस खुद को मेरे साथ जुड़ा महसूस करते हैं। मैं अपने आपको बदलना नहीं चाहता।

धोनी ने कहा- हर ट्रॉफी खास होती है, लेकिन आईपीएल की खास बात यह है कि हर क्रंच गेम के लिए आपको तैयार रहने की जरूरत है। यह हमने किया है। आज कुछ खामियां थीं, गेंदबाजी विभाग ने काम नहीं किया, लेकिन यह बल्लेबाजी विभाग था जिसने आज उन पर से दबाव हटा लिया। मैं भी गुस्सा हो जाता हूं। यह मानवीय है, लेकिन मैं उनकी स्थिति में खुद को रखने की कोशिश करता हूं। हर व्यक्ति दबाव से अलग तरीके से निपटता है। अजिंक्य और कुछ अन्य खिलाड़ी अनुभवी हैं, इसलिए आप उनके बारे में ज्यादा नहीं सोचते।
विज्ञापन

धोनी ने फाइनल मैच जिताने वाले जडेजा को गोद में उठा लिया - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने की रोहित शर्मा की बराबरी
गुजरात के खिलाफ मैच धोनी का आईपीएल में 250वां मैच था। इस लीग में 250 मैचों में वह 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बना चुके हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल 2023 में धोनी ने 16 मैचों में 26 की औसत और 182.45 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। धोनी की कप्तानी में सीएसके पांच खिताब जीत चुकी है। सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों के मामले में धोनी ने रोहित की बराबरी की। रोहित की कप्तानी में मुंबई पांच ट्रॉफी जीत चुकी है। यह धोनी की कप्तानी में सीएसके का 10वां फाइनल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें