फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब किंग्स को बड़ा झटका: केएल राहुल हुए आईपीएल से बाहर, अब ये होंगे नए कप्तान

Sun, 02 May 2021 09:24 PM IST
वर्तिका तोलानी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हो गए हैं। राहुल को अपेंडिक्स होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर, टीम के कप्तान केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं। रविवार को शाम 5:13 बजे पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।  

विज्ञापन

पीबीकेएस ने लिखा है, बीती रात को अचानक केएल राहुल के पेट में दर्द शुरू हो गया। पेट का दर्द इतना ज्यादा था कि उनपर कोई दवाइयां असर नहीं कर रहीं थी। इसलिए उन्हें इमरजेंसी रूम में ले जाया गया। विभिन्न टेस्ट के बाद यह पता चला कि राहुल को अपेंडिक्स हुआ है। इस बीमारी को ऑपरेशन के जरीए ही ठीक किया जा सकता है। इसलिए राहुल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

Praying for KL Rahul’s health and speedy recovery 🙏❤️#SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 pic.twitter.com/q81OtUz297

— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 2, 2021

 

इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए राहुल, अब ये होंगे नए कप्तान
राहुल, सर्जरी और इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। अब राहुल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल कप्तान का कार्यभार संभालेंगे। मयंक अग्रवाल की कप्तानी की झलक आज यानी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में देख सकते हैं।

विज्ञापन


ईएसपीएन ने केएल राहुल के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की

JUST IN: KL Rahul has been diagnosed with acute appendicitis. He will undergo a surgery and is currently in the hospital.

विज्ञापन


Here's wishing him a speedy recovery #IPL2021 pic.twitter.com/YcoorPi37j

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 2, 2021
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें